नई दिल्ली, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने गुरुवार को जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर अमेरिका और चीन के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात के दौरान जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर चीनी विदेश मंत्री किन गैंग से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चर्चा द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से सीमा क्षेत्रों में शांति और यथास्थिति बनाने के लिए वर्तमान चुनौतियों का समाधान करने पर केंद्रित थी। हमने जी20 एजेंडे के बारे में भी बात की।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
