प्रयागराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। संघ प्रमुख कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद में कुछ देर रूकेंगे। यहां संघ के क्षेत्र प्रचारकों और अन्य पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद कुछ देर नैनी के माधव ज्ञान केंद्र के संघ कार्यालय पर विश्राम करेंगे।
शहर में आने के पहले संघ प्रमुख ने मां विन्ध्यवासिनी के दरबार में विधिवत हाजिरी लगाई। विधिवत दर्शन पूजन के बाद प्रयागराज आये। डॉ भागवत ने रात्रि विश्राम मिर्जापुर के देवराहा बाबा आश्रम में किया। आश्रम में उन्होंने 51 मन लड्डू का भोग हनुमान जी को लगाया। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने विंध्याचल के महुआरी स्थित देवरहा हंसबाबा आश्रम पर आकर आश्रम परिसर स्थित हनुमान मंदिर में 51 किलो लड्डू का भोग लगाया था।
बताते चलें कि अक्टूबर 2022 में संघ प्रमुख डॉ. भागवत प्रयागराज के गौहनिया में आए थे। यहां वात्सल्य परिसर में स्थित जयपुरिया स्कूल में दस दिन प्रवास किया था। वह 16 से 19 अक्टूबर तक हुए अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल हुए थे।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
