-
आतंकवादी घटनाएं रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश
पुलवामा, कश्मीर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने सोमवार को अल्पसंख्यकों की हत्याओं के मद्देनजर पुलवामा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक विस्तृत सुरक्षा समीक्षा बैठक की, जिसमें पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में सेना के सेक्टर कमांडर, डीआईजी पुलिस, डीआईजी सीआरपीएफ, एसएसपी पुलवामा, सेना के सीओ और सीआरपीएफ के कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। एडीजीपी को समग्र सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक के दौरान एडीजीपी ने अधिकारियों को आतंकवादी घटनाएं रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने के लिए कहा।
बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए एडीजीपी कश्मीर ने पुलवामा जिले में आतंकवाद विरोधी अभियानों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा बलों के साथ आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में हाइब्रिड आतंकियों की पहचान करने और उचित कार्रवाई करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
