नई दिल्ली,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने सन्देश में बिरला ने कहा, “महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी देश वासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। भगवान शिव आदि और अनादी के देव हैं, वो सृजन और संहार के देव हैं और भगवान शिव हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के अभिन्न अंग हैं। शिवजी ने सदैव ही समाज के दुःख और संकटों का हरण किया है। समुद्र मंथन से निकला विष पीकर भगवान नीलकंठ ने संसार की रक्षा की थी। आज भी संकट की घड़ी में हम शिवजी का ध्यान करते हैं, उनकी आराधना करते हैं और शिव हमारा संकट मोचन करते हैं। इस महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो। सभी स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल रहे। इसी मनोकामना के साथ आपको महाशिवरात्रि की मंगलकामनाएं। ॐ नमःशिवाय। कर्ता करें न कर सके, शिव करे सो होय।”
साभार- हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
