-
प्रशासन ने लोगों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास नहीं जाने की सलाह दी
बांदीपोरा ,बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके में शुक्रवार को हिमस्खलन में फंसी महिला और लड़की को स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रशासन ने लोगों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास नहीं जाने की सलाह दी है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरेज में टुटेल के मजगुंड बाला इलाके के पास हिमस्खलन हुआ। इसमें मोहम्मद यूसुफ की बेटी तबस्सुम बानो और जहोरो अहमद की पत्नी शहनाज बेगम दब गई। स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को जिंदा बचा लिया। प्रशासन ने लोगों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास नहीं जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गुरेज घाटी में ही हाल के दिनों में कई हिमस्खलन हुए हैं और उनमें कोई जनहानि नहीं हुई है।
बारामूला जिले के गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट में हाल ही में हुए हिमस्खलन में दो पोलिश स्कीयर मारे गए थे और 19 अन्य विदेशियों के अलावा दो स्थानीय गाइडों को बचा लिया गया था। ताजा बर्फबारी के बाद हिमस्खलन अक्सर जनवरी और फरवरी के दौरान घाटी के ऊंचे इलाकों में होता है।
साभार- हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
