Home / National / विहिप के केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय गौ रक्षा प्रमुख श्री खेम चंद शर्मा नहीं रहे

विहिप के केंद्रीय मंत्री व अखिल भारतीय गौ रक्षा प्रमुख श्री खेम चंद शर्मा नहीं रहे

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री व गोरक्षा विभाग के अखिल भारतीय प्रमुख श्री खेम चंद जी शर्मा का आज 09.02.2023 को प्रातः भोर मे आकस्मिक निधन हुआ। वे 68 वर्ष के थे।
श्री शर्मा 1976 से संघ प्रचारक व 1990 से विश्व हिन्दू परिषद में थे। 1990 में वे पंजाब प्रांत के बजरंग दल संयोजक, 1997 से जम्मू-कश्मीर के प्रांत संगठन मंत्री, तत्पश्चात सह क्षेत्र संगठन मंत्री (इन्द्रप्रस्थ क्षेत्र) रहे। 2005 से वि हि प के केंद्रीय मंत्री – मठ मंदिर विभाग और वर्तमान में अखिल भारतीय गोरक्षा विभाग प्रमुख थे।

खेम चंद जी ने गौ रक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए। विहिप महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने उनके निधन को गौ रक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय क्षति बताया है।
आज दोपहर 3.00 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट में उनकी अंत्येष्टि होगी।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …