Home / National / असम के तिनसुकिया में मुठभेड़ में उल्फा-स्व का शीर्ष कैडर ढेर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

असम के तिनसुकिया में मुठभेड़ में उल्फा-स्व का शीर्ष कैडर ढेर

तिनसुकिया, असम के तिनसुकिया जिले के मार्घेरिटा उपमंडल में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम- स्वंतत्र (उल्फा-स्व) के एक शीर्ष कैडर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

यह मुठभेड़ मार्घेरिटा उपमंडल के लीडो स्थित टिकाक मालो पहाड़ी पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात डेढ़ बजे के आसपास हुई। सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर जिला पुलिस की एक टीम के साथ अभियान चलाया। सूचना के अनुसार उल्फा-स्व का एक समूह टिकाक पहाड़ी में डेरा डाले हुए था। इस बीच हथियारबंद उग्रवादियों ने देर रात अभियान चलाने पहुंचे संयुक्त सुरक्षा बल पर अचानक हमला बोल दिया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कई राउंड फायरिंग के बाद उग्रवादी पक्ष खामोश हो गया।
कुछ देर बाद रणनीति के तहत सुरक्षा बल धीरे-धीरे जंगल की ओर बढ़ने लगा तो देखा कि एक उग्रवादी हाथ में अत्याधुनिक हथियार लिए जमीन पर पड़ा हुआ है। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि मारा गया उल्फा-स्व कैडर उत्तम लाहन उर्फ स्वयंभू सार्जेंट मेजर उदय असम था।
उत्तम लाहन चाराइदेव जिले के सोनारी थाना अंतर्गत पूर्णी जबका गांव निवासी स्वर्गीय पदू लाहन और गनिता लाहन की तीसरी संतान था। 2012 में वह काम के सिलसिले में घर से निकला था। उसके बाद से वह उल्फा-स्व में शामिल हो गया। उल्फा-स्व प्रमुख परेश बरुवा ने उसका नाम उदय असम रखा था। पुलिस एवं सुरक्षा बलों का पहाड़ियों में अन्य उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …