अगरतला,अगरतला रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में जीआरपीएफ ने 12 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी सूत्रों ने रविवार को बताया है कि बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें छह पुरुष और छह महिलाएं और दो बच्चे हैं। सूत्र ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए 12 लोगों में से 8 रोहिंग्या और 4 बांग्लादेशी हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि गिरफ्तार किए गए 12 लोगों में से एक रोहिंग्या-दलाल है। यह दलाल देश के विभिन्न हिस्सों में विदेशी नागरिकों को नौकरी दिलाने के लिए हैदराबाद से यहां आया है। जीआरपीएफ सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ विदेशी कानूनों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी को भी बांग्लादेश सीमा से सटे सिपाहीजला जिला के कमलासागर विधानसभा केंद्र के माटीनगर इलाके से छह रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया था। वे हैदराबादी दलालों के जरिए नौकरी के लिए आए थे।
साभार- हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
