अनंतनाग, अनंतनाग जिला प्रशासन ने गुरुवार सुबह हुर्रियत नेता और दक्षिण कश्मीर के पूर्व मीरवाइज काजी यासिर के एक अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि हुर्रियत नेता काजी यासिर ने अनंतनाग में स्टेडियम के पास सरकारी भूमि पर अवैध रूप से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया था। उन्होंने बताया कि परिसर को ध्वस्त कर दिया गया है और दुकानों को सील कर दिया गया है। दुकानों को नगर परिषद अनंतनाग को सौंप दिया जाएगा।
साभार- हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
