Home / National / प्रियंका गांधी वाड्रा भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रियंका गांधी वाड्रा भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल

पुलवामा, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को राहुल गांधी के साथ पुलवामा जिले के लिथपोरा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। भारत जोड़ो यात्रा के लिथपोरा में विराम के लिए रुकने से पहले प्रियंका गांधी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ चलीं।

यात्रा अवंतीपोरा से शुरू हुई जहां पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती भारत जोडो यात्रा के लिए राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। राहुल गांधी ने लिथपोरा में आत्मघाती कार बम हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। भारत जोड़ो यात्रा रात के लिए पंथाचौक में ही रुकेगी। वहां एक रात रुकने के बाद यात्रा रविवार सुबह पंथा चौक से शुरू होगी और शहर के बुलेवार्ड रोड पर नेहरू पार्क के पास समाप्त होगी।
राहुल गांधी एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में सोमवार को तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा को त्रिस्तरीय सुरक्षा दी जा रही है। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। ट्रैफिक भी डायवर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कल सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …