देहरादून, उत्तराखंड में मंगलवार को दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार रिएक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 5 4 मापी गई है।
यह भूकंप आज दोपहर बाद 2: 28 मिनट पर आया। यह भूकंप कुछ सेकेंड तक रहा। इसके कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। समाचार लिखे जाने तक प्रदेश में कही ंसे भी भूकंप से जानमाल की क्षति की कोई सूचना नहीं मिल पाई थी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में भूकंप आया लेकिन देहरादून, नैनीताल में भूंकंप के विशेष झटके महसूस किए गए।
साभार- हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
