नई दिल्ली, राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है।
आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आयुक्त को लिखे पत्र में आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस घटना के मद्देनजर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट अगले दो दिनों के भीतर सौंपने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार तड़के करीब तीन बजे दिल्ली स्थित एम्स के सामने स्वाति मालीवाल के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए एक कार चालक ने उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीटा। मालीवाल का हाथ कार की खिड़की में फंस गया था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार को भी जब्त कर लिया गया है।
साभार- हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
