Home / National / राहुल गांधी ने निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चढ़ाई चादर
rahul gandhi

राहुल गांधी ने निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चढ़ाई चादर

नई दिल्ली, भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को दिल्ली में दाखिल हो गई। यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यहां हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई है। दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने राहुल गांधी के साथ मार्च किया।
आज सुबह दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पर ध्वज हस्तांतरण समारोह हुआ। उसके बाद से ही यात्री दिल्ली में तय कार्यक्रम के तहत आगे बढ़ रही है। शाम तक यात्री वीर भूमि, शक्ति स्थल, शांति वन और राजघाट पहुंचेगी।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …