Home / National / लोकसभा अध्यक्ष ने लोक लेखा समिति की शताब्दी स्मारिका के हिंदी संस्करण के डिजिटल स्वरूप को जारी किया

लोकसभा अध्यक्ष ने लोक लेखा समिति की शताब्दी स्मारिका के हिंदी संस्करण के डिजिटल स्वरूप को जारी किया

नई दिल्ली, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद भवन में लोक लेखा समिति की शताब्दी स्मारिका के हिंदी संस्करण को डिजिटल स्वरूप में जारी किया। गत वर्ष संसद की लोक लेखा समिति ने अपना शताब्दी वर्ष मनाया था और उस अवसर पर राष्ट्रपति ने समिति की शताब्दी स्मारिका का अंग्रेजी संस्करण जारी किया था।

आज बिरला ने संसद की लोक लेखा समिति के सभापति एवं सभी सदस्यों तथा देश भर के विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभी सभापतियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने समिति के सभी पूर्व सभापतियों तथा सदस्यों का आभार व्यक्त किया और देश के नवनिर्माण में लोक लेखा समिति की प्रभावी भूमिका के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर लोक लेखा समिति के सभापति अधीर रंजन चौधरी तथा लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह मौजूद रहे।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …