Home / National / चीन से हुआ था एम्स का सर्वर हैक, पांचों सर्वर का डाटा किया गया वापस हासिल

चीन से हुआ था एम्स का सर्वर हैक, पांचों सर्वर का डाटा किया गया वापस हासिल

नई दिल्ली,केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी के मुताबिक एम्स के सर्वर यह हमला चीन से हुआ था। हैकर्स ने 100 सर्वर में से पांच को हैक कर लिया था। हालांकि अब इन पांचों सर्वर से डाटा वापस हासिल कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर को एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलीजेंस फ्यूजन स्ट्रैट्रिक आपरेशंस (आइएफएसओ) के मुताबिक हमले में इस्तेमाल ईमेल का आइपी एड्रेस हांगकांग आ रहा है। अटैक के कारण कुछ दिनों के लिए एम्स में ऑनलाइन सेवा बाधित रही। हालांकि मौजूदा समय में ज्यादातर ऑनलाइन सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …