Home / National / असम: कछार जिले में 50 करोड़ रुपये की नशीली टेबलेट जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

असम: कछार जिले में 50 करोड़ रुपये की नशीली टेबलेट जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

कछार (असम), नशा विरोधी अभियान में कछार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कछार जिला के धलाई इलाके में बीती रात धलाई पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के संयुक्त अभियान में दो लाख नशीली याबा टेबलेट जब्त की गई। पुलिस ने इस संबंध में पांच ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कछार जिला के पुलिस अधीक्षक नुमाल महतो ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मिजोरम राज्य के चम्फाई इलाके से आ रहे एक ट्रक (एएस-25बीसी-1582) की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में याबा टेबलेट जब्त की गई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के सिलसिले में पांच मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान कामरूप जिला के बाको निवासी चंदन दालू, मेधिराज हाजोंग, राजदीप पाल, मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिला के बाहदुह वारबालोंग और करीमगंज के सुमोन सरकार के रूप में की गयी है।

नुमल महतो ने कहा कि याबा टेबलेट के साथ ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक से ड्रग्स को लेने के लिए करीमगंज से ऑल्टो कार लाने वाले सुमोन सरकर को भी गिरफ्तार करने के साथ ही ऑल्टो कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …