नई दिल्ली, भारत रत्न सी. राजगोपालाचारी को शनिवार को उनकी जयंती पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में याद किया गया। संसद सदस्यों ने सी. राजगोपालाचारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह, लोकसभा सचिवालय तथा राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सी. राजगोपालाचारी को पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में भाग लेने वालों को सी. राजगोपालाचारी के जीवन परिचय वाली लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित पुस्तिका भेंट की गई।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
