नई दिल्ली,कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चीन ने हमारी जमीन में 200 शेल्टर बना लिए हैं। इस मुद्दे पर अभी तक केन्द्र सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि चीन की सेना ने हमारी भारतीय सीमा के अंदर डेपसांग और डेमचौक में स्थाई सेंटर बना लिए हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है लेकिन केन्द्र सरकार अभी तक इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया है।
श्रीनेत ने कहा कि चीन ने जितने शेल्टर बनाए हैं वह 15 से 18 किलोमीटर हमारी सरहद में हैं। चीन के यह शेल्टर हमारी अखंडता को चुनौती हैं। इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
