-
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संबोधित करेंगे
नई दिल्ली,आकाशवाणी शनिवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान के वार्षिक संस्करण का प्रसारण करेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इसे संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम शनिवार को रात 9.30 बजे से ऑल इंडिया रेडियो के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान का प्रसारण शनिवार के दिन ही दूरदर्शन पर भी रात 10.30 बजे करेगा।
इस वर्ष की थीम “अमृत काल में भारतीयता” है जो भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर रखा गया है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
