Home / National / भाजपा अध्यक्ष ने 5-6 दिसंबर को बुलाई प्रदेश अध्यक्ष और महासचिवों की बैठक

भाजपा अध्यक्ष ने 5-6 दिसंबर को बुलाई प्रदेश अध्यक्ष और महासचिवों की बैठक

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में जुट गई है। राज्यवार तैयारियों की समीक्षा करने और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अगले सप्ताह 5 व 6 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, नड्डा के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। इस दो दिवसीय बैठक में प्रदेश अध्यक्षों के साथ ही सभी महासचिव उपस्थित रहेंगे।

सूत्र बताते हैं कि बैठक के पहले दिन राज्यवार सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष राज्य में संगठन के कार्यों और कार्यक्रमों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। दूसरे दिन, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की प्रगति के बारे में बैठक में महासचिव अपने-अपने प्रभार वाले राज्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

इससे पहले, गत 13 नवंबर को भी भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने भाजपा के मोर्चा अध्यक्षों और राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ ही केंद्रीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया था।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …