Home / National / भाजपा ने अब बड़े नेताओं को प्रचार में किया शामिल, नड्डा, राजनाथ सिंह समेत कई लोग करेंगे रोड शो
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भाजपा ने अब बड़े नेताओं को प्रचार में किया शामिल, नड्डा, राजनाथ सिंह समेत कई लोग करेंगे रोड शो

नई दिल्ली ,दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा की तैयारियां तेज हो रही हैं और पार्टी ने अब बड़े नेताओं को प्रचार में शामिल किया है। इस संदर्भ में दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं एनडीएमसी सदस्य कुलजीत सिंह चहल ने आज प्रेस वार्ता कर कहा कि चार दिसंबर को होने जा रहा नगर निगम चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह चुनाव अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार से त्रस्त दिल्लीवासियों को दिल्ली के राजनीतिक भ्रष्टाचार की सफाई करने का मौका दे रहा है। दिल्लीवाले चार दिसंबर को होने वाले चुनाव में दिल्ली से केजरीवाल सरकार के राजनीतिक भ्रष्टाचार को साफ करेंगे।

कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि कल रविवार 20 नवम्बर दिल्ली में प्रचार का सुपर संडे बनेगा जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रोड शो के माध्यम से संगम विहार में प्रचार के लिए उतरेंगे।

उनके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, गजेन्द्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह एवं मीनाक्षी लेखी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा, सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो के माध्यम से प्रचार करेंगे। दिल्ली के सांसद डॉ हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह, गौतम गंभीर, हंसराज हंस भी रोड में शामिल होंगे।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …