सहरसा/मधेपुरा,मधेपुरा की ऑक्सीजन गर्ल गरिमा को पटना के सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के हॉल में ग्लोबल बिहार नेशनल एक्सेलेंस अवॉर्ड 2022 से नवाजा गया।
यह सम्मान उन्हें सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने एवं रक्तदान के लिए अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए वर्तमान आईजी,होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज आईपीएस विकास वैभव के हाथों प्राप्त हुआ। इस सम्मान समारोह के आयोजक मशहूर फैशन डिजाइनर,मोटिवेशनल स्पीकर एवं रैम्प कोरियोग्राफर नीतीश चंद्रा थे।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
