Home / National / जी20 लोगो पर राजनीति, कांग्रेस ने कहा, मोदी-भाजपा खुद को बढ़ावा देने का कोई मौका नहीं गंवाएंगे
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जी20 लोगो पर राजनीति, कांग्रेस ने कहा, मोदी-भाजपा खुद को बढ़ावा देने का कोई मौका नहीं गंवाएंगे

नई दिल्ली,भारत की अध्यक्षता में जी20 के लोगो में कमल के इस्तेमाल की कांग्रेस ने आलोचना की है। पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ‘बेशर्मी’ के साथ खुद को बढ़ावा देने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं।

जयराम रमेश ने ट्वीट कहा कि 70 साल पहले पंडित नेहरू ने कांग्रेस के झंडे को भारत का झंडा बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। अब, भारत के जी20 के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का चुनाव चिन्ह आधिकारिक लोगो बन गया है। यह स्तब्ध करने वाला है। हम जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा बेशर्मी से खुद को बढ़ावा देने का कोई मौका नहीं गंवाएंगे।

लोगो पर हो रही राजनीति पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को प्रधानमंत्री मोदी को ध्यान से सुनना चाहिए कि कमल जी20 लोगो का हिस्सा क्यों है। यह भारत की प्राचीन विरासत, विश्वास और विचार का प्रतीक है – ऐसे कठिन समय में आशा का प्रतीक। यह युद्ध से मुक्ति के लिए भगवान बुद्ध का संदेश और हिंसा की स्थिति में महात्मा गांधी का समाधान है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जी20 अध्यक्षता के दौरान इसका लोगो और थीम जारी किया था। इस लोगो में जी20 के नीचे कमल बना हुआ है। वहीं भाजपा का चुनाव चिन्ह भी कमल का फूल है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …