नई दिल्ली, गोवा में 20 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की शुरुआत ऑस्ट्रियाई फिल्म ‘अल्मा एंड ऑस्कर’ से होगी। विएना समाज के ग्रैंड डेम अल्मा महलर (1879-1964) और ऑस्ट्रियाई कलाकार ऑस्कर कोकोस्चका (1886-1980) के बीच भावनात्मक और उथल-पुथल भरा रिश्ता इस बायोपिक का विषय है। डाइटर बर्नर द्वारा निर्देशित फिल्म कुल 110 मिनट की है।
फिल्म महोत्सव सिनेमा के तमाम रंगों को उजागर करता है। ओपनिंग फिल्म अल्मा एंड ऑस्कर ऐसी फिल्म हैं जिसमें एक संगीतकार और एक कलाकार के बीच प्रेम संबंध को दर्शाया गया है। फिल्में एक उभरते हुए चित्रकार, ऑस्कर कोकोस्चका की मुलाकात संगीतकार अल्मा से उस समय होती है, जब वह अपने पहले पति गुस्ताव की मृत्यु के बाद, वास्तुकार वाल्टर ग्रोपियस के साथ अपनी जिंदगी की शुरुआत कर चुकी होती है। अल्मा नहीं चाहती है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहे, जिससे उसके टैलेंट की कद्र न हो। यह सोचते हुए अल्मा ने ऑस्कर कोकोस्चका के साथ भावनाओं से ओतप्रोत संबंध शुरू किया। फिल्म उनके रिश्ते की पड़ताल करती है, जिसे ‘तूफानी’ और ‘उथल-पुथल’ भरा कहा गया है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
