शोपियां, जिले के हेफ शिरमल क्षेत्र में सोमवार दोपहर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर हेफ शिरमल क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की पूख्ता सूचना मिलने के बाद शोपियां पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखकर गोलीबारी शुरू कर दी की, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में अभी सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है और मुठभेड़ जारी है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
