-
भाजपा युवा नेता उमेश खंडेलवाल ने मिलकर की चर्चा
नई दिल्ली– मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि मथुरा को एनसीआर में शामिल कराने के लिए भी प्रयास करेंगी. यह जानकारी ओडिशा के युवा नेता उमेश खण्डेलवाल ने दी. उन्होंने बताया कि नई दिल्ली आवास पर भेंट के समय मथुरा और वृन्दावन के विकास पर चर्चा हुई. मथुरा उमेश खण्डेलवाल का पैतृक क्षेत्र है. इसलिए उन्होंने इसके विकास को लेकर सांसद हेमा मालिनी मुलाकात की तथा विकास करने को लेकर आग्रह किया. खंडेलवाल ने कहा कि सांसद ने बड़ी गम्भीरता बातों को सुना तथा आश्वासन दिया कि इसके लिए प्रयास करेंगी.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
