गुवाहाटी, असम की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर गुवाहाटी से दिल्ली लौट गयीं। गुवाहाटी के बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे राष्ट्रपति को विदा करने के लिए राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता, गुवाहाटी के मेयर मृगेन शरणिया समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
राष्ट्रपति मुर्मू असम के दूसरे दिन के दौरे की शुरुआत मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। इसके साथ ही उन्होंने गुवाहाटी के कोइनाधारा स्थित गेस्ट हाउस नंबर में नीम का पौधा भी लगाया।
वहीं. गेस्ट हाउस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ढेकियाजुली से आईं महिलाओं के दल व अन्य महिलाओं के साथ एक चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान राज्यपाल प्रो. मुखी, मुख्यमंत्री डॉ. सरमा, असम सरकार के मंत्री संजय किसान, सांसद पल्लव लोचन दास आदि भी मौजूद थे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने एक अन्य कार्यक्रम के तहत गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र सभागार में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, रेल मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास विभाग तथा असम सरकार के शिक्षा विभाग की नौ परियोजनाओं का वर्चुअली तरीके से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
अगियाठुरी में आधुनिक कार्गो-कोचिंग टर्मिनल की आधारशिला रखने, चाय बागान क्षेत्र में 100 मॉडल माध्यमिक स्कूलों के उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. मुखी, मुख्यमंत्री डॉ. सरमा, केन्द्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, असम सरकार के मंत्री डॉ. रोनोज पेगू, विमल बोरा और अजंता नेउग और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र से राष्ट्रपति खानापाड़ा हेलीपैड पर पहुंचीं, जहां से हेलीकाप्टर के जरिए गुवाहाटी के बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरीं। वहां से विशेष विमान से वे दिल्ली के लिए रवाना हो गयीं।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
