-
पूनम ने कहा, हम किसी से कम नहीं
कोलकाता । महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हर प्लेटफार्म पर हो रही है। मगर अपने इलाके में प्रशासनिक क्षेत्र में एक मुकाम हासिल कर चुकीं महिला कहती हैं कि महिलाएं कभी कमजोर नहीं रही हैं। हर युग में इनके महत्व को परखा गया है। कभी भी महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं रही हैं।
बाद के कुछ दिनों में कुछ परंपरावादियों ने महिलाओं को घर की चहारदीवारी में कैद करना चाहा मगर उनकी नहीं चली। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
सनराइज हाईट की वाइस प्रेसिडेंट पूनम सिंह ने कहा कि
महिलाएं बहुत आगे बढ़ चुकी हैं। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जहां महिलाओं का प्रदर्शन कमजोर दिख रहा हो। अब तो विश्व के कई देशों में महिलाएं सेना में भी जा रहीं हैं। तो हम कह सकते हैं कि महिलाएं कहीं से कमजोर नहीं। ऐसे भी जिन-जिन क्षेत्रों में महिलाओं को लगाया गया वहां वे पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ीं। यह अलग बात है कि हम आज भी पुरानी सोच के साथ यह चाहते हैं कि महिलाएं घरों में रहें तो अच्छा है। मगर इस सोच को बदलना होगा। क्योंकि महिलाएं पुरुषों से किसी मायने में कमजोर नहीं।
पूनम सिंह ने कहा कि पूरे साल भर हर कार्यक्रम खास रहता है। यहां 200 से अधिक घर है। खास इसलिए क्योंकि यहां की महिलाओं ने खुद सब कुछ करती है। पंडाल का थीम हो या साज सज्जा सब कुछ महिलाओं ने मिलकर किया है। सनराइज हाईट की वाइस प्रेसिडेंट पूनम सिंह ने कहा कि हमारे यहां मां की आराधना में यहां की महिला हमेशा आगे रहती है। महिला काफी सक्रिय रहती है। पांच सालो से लगातार निरंतर सरस्वती पूजा, गणेश पूजा व दुर्गोत्सव माना रहे है। मंडप, सज्जा, लाइटिंग कैसे होगा हम सब मिलकर करते है। साथ ही पूरे नौ दिन कार्यक्रम होते है। बच्चो के सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए भी फैशन शो, सहित कई रंगारंग कार्यक्रम होते है। बच्चो को पुरस्कृत किया जाता है। हर दिन 400 लोगो में भोग वितरण किया जाता है। हमारे साथ नेहा धनजल, सुतापा बाग, बिनोद साव, रोम रोहिरा सक्रिय रहती है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
