Home / National / निष्पक्ष होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव : मधुसूदन मिस्त्री
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

निष्पक्ष होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव : मधुसूदन मिस्त्री

नई दिल्ली,कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा। मिस्त्री ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सीक्रेट बैलेट के जरिए वोट कराए जाएंगे। यह किसी को पता नहीं चलेगा कि किसने किस उम्मीदवार को वोट दिए हैं।

मिस्त्री ने आज मतदान पेटी और बैलेट पेपर को दिखाते हुए कहा कि 15 अक्टूबर को डेमो मतदान कराया जाएगा। इन दौरान उम्मीदवारों के प्रतिनिधि के साथ-साथ मीडियाकर्मी भी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कुछ शिकायतें मिली थी। जिसे दूर कर ली गई हैं।

मिस्त्री ने कहा 17 अक्टूबर को देश के सभी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में चुनाव कराए जाएंगे। मतदान के बाद मत पेटियों को हवाई जहाज से 18 अक्टूबर तक कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा। इस दौरान गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कांग्रेस मुख्यालय में भी स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा और इसे संबंधित लोगों की निगरानी में सील किया जाएगा।

मिस्त्री ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए कराए जा रहे चुनाव पूर्णरूप से निष्पक्ष होंगे। उन्होंने साफ किया कि पार्टी का कोई आधिकारिक उम्मीदवार नहीं है। जिसे कांग्रेस मतदाता चुनेंगे वहीं पार्टी का नया अध्यक्ष होगा।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर उम्मीदवार हैं। दोनों नेताओं ने कांग्रेस मतदाताओं संपर्क कर वोट मांगना शुरु कर दिया है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …