जम्मू,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू और कश्मीर में अपने लिए समर्थन मांगा। रविवार को मल्लिकार्जुन खड़गे श्रीनगर को जम्मू और कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने सबसे पहले श्रीनगर में और दोपहर के समय जम्मू में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान खड़गे ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस नेताओं का समर्थन मांगा। उन्होंने प्रदेश के डेलिगेट के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कांग्रेस के चुनाव के दौरान पार्टी मुख्यालय श्रीनगर और जम्मू में बैलेट बॉक्स के माध्यम से डेलिगेट 17 अक्टूबर को मतदान करके राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला करेंगे। चुनाव के परिणाम 19 अक्तूबर को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में खड़गे के अलावा शशि थरूर उम्मीदवार हैं।
जम्मू कश्मीर से प्रत्येक ब्लाक से एक डेलिगेट राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान करेगा। प्रदेश में पीआरओ प्रदेश रिटर्निंग आफिसर सांसद रंजीत रंजन की देखरेख में चुनाव करवाए जाएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लंबे समय बाद चुनाव प्रक्रिया की जा रही है। जम्मू और श्रीनगर पार्टी मुख्यालयों में चुनाव के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी तैनात रहेंगे।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
