Home / National / सुप्रीम कोर्ट ने अनिल देशमुख की जमानत याचिका 8 माह से लंबित रहने पर जताई नाराजगी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सुप्रीम कोर्ट ने अनिल देशमुख की जमानत याचिका 8 माह से लंबित रहने पर जताई नाराजगी

  • कहा- बांबे हाई कोर्ट एक सप्ताह में फैसला करे

नई दिल्ली, मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद एनसीपी लीडर अनिल देशमुख की जमानत याचिका 8 महीने से हाई कोर्ट में लंबित रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने इस हफ्ते याचिका पर फैसला लेने को कहा।
कोर्ट ने देशमुख को निर्देश दिया कि वो 27 सितंबर को बांबे हाई कोर्ट में मामले को रखें। सुप्रीम कोर्ट ने बांबे हाई कोर्ट को जमानत याचिका पर एक हफ्ते में फैसला करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि ईडी ने देशमुख के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है, जिसमें वह जेल में बंद हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …