नई दिल्ली, केरल की सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव को लेकर पार्टी की आलोचना की है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा भारत नहीं बल्कि सीट जोड़ने के लिए है।
सीपीआईएम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक कार्टून जारी कर यात्रा को लेकर सवाल उठाए गए हैं। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लड़ने की बात कर रही है और उसके लिए अजीब रास्ता बना रही है। केरल जहां पर वामदल सत्ता में है, वहां पार्टी 18 दिन गुजरेगी जबकि उत्तर प्रदेश जहां पर भाजपा की सरकार है वहां यह केवल 2 दिन रहेगी। पार्टी ने इसे भारत जोड़ो की जगह सीट जोड़ो यात्रा बताया है।
वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इन आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए पार्टी को भाजपा की ए टीम बताया है। उन्होंने कहा है कि यात्रा की योजना कैसे और क्यों बनाई गई इस पर पार्टी को अपना होमवर्क बेहतर तरीके से करने की जरूरत है। यह पार्टी की ओर से की गई सिली आलोचना है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस केरल में मुख्य विपक्षी पार्टी है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
