Home / National / अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया डेयरी किसानों को बर्बाद करने का आरोप

अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया डेयरी किसानों को बर्बाद करने का आरोप

अहमदाबाद, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को अमेरली में सहकारिता समृद्धि कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस के शासन के दौरान व्यापारियों की हालत भी खस्ता हो गई थी। कांग्रेस ने अधिकांश डेयरियों को बंद कर दिया।

डेयरी की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सभी डेयरियों को असफलता के कगार पर धकेल दिया। कांग्रेस शासन के दौरान केवल 25 हजार लीटर दूध संसाधित किया जाता था। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि रूपलाजी ने उन्हें सहकारिता मंत्रालय शुरू करने की सलाह दी थी। मैंने देश भर के 591 जिलों का भ्रमण किया और अंत में अमरेली जिले में आया हूं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …