पटना, बिहार में अग्निपथ योजना के समय मचे उपद्रव के बाद प्रदेश भाजपा के तत्कालीन दो डिप्टी सीएम सहित प्रदेश अध्यक्ष को दी गई वाली श्रेणी की सुरक्षा गृह मंत्रालय द्वारा हटाने की अटकलें चल रही है।
इन अटकलों के बीच दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि हमें अभी तक इस बारे में कोई नोटिस नहीं दिया गया है। तीनों नेताओं ने बताया कि हमें भी आपके द्वारा फोन करने पर यह जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए लगाये गये केंद्रीय बलों के जवान अभी भी उनके साथ हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा वापस लिये जैसी कोई सूचना नहीं दी है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने अग्निवीर आंदोलन के समय इन नेताओं को खास सुरक्षा दी थी। अग्निवीर आंदोलन के समय बिहार में कई भाजपा नेताओं के घर और दफ्तर पर हमला किया गया था। बेतिया में तत्कालीन डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर हमला किया गया था। बेतिया में ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला किया गया था। हमलावरों ने दोनों के घरों पर काफी उत्पात मचाया था।
कई जिलों में भाजपा के जिला कार्यालय पर भी हमले हुए थे। इसके बाद बिहार भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया था कि बिहार पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मदद से उत्पाती भाजपा नेताओं पर हमला कर रहे हैं।भाजपा नेताओं पर खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी, जिसे अब वापस लिये जाने की खबर है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
