नई दिल्ली, राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड के दुमका में हुई एक महिला को जिंदा जला कर मार देने की दर्दनाक घटना पर संज्ञान लिया है। आयोग ने घटना को गंभीर बताते हुए इसे निंदनीय बताया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले की समयबद्ध तरीके से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है।
पत्र की एक प्रति पुलिस अधीक्षक दुमका को भी भेजी गई है। इसके साथ आयोग ने इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सात दिन के अंदर तलब की है।
क्या है पूरा मामला
दुमका में मंगलवार को शाहरुख नामक एक युवक ने एकतरफा प्यार में असफल होने पर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 19 साल की युवती को जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में लड़की 90 फीसदी झुलस गयी। युवती को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार तड़के ढाई बजे उसकी मौत हो गयी।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
