नई दिल्ली, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त को समाप्त होने जा रहा था। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने उनका कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी प्रदान की है। राजीव गौबा झारखण्ड कैडर से 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। भारत के कैबिनेट सचिव हैं। इससे पहले वह भारत के गृह सचिव भी रह चुके हैं।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
