नई दिल्ली, कांग्रेस पार्टी ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद से तुरंत प्रभाव से हटा दिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने कामत और विपक्ष के पूर्व नेता माइकल लोबो के खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं दायर की हुई हैं। गोवा के स्पीकर रमेश तावड़कर के समक्ष दायर एक याचिका में कांग्रेस ने कामत और लोबो पर आरोप लगाया कि वह अपने दो-तिहाई विधायकों को तोड़ने के लिए भाजपा के साथ काम कर रहे हैं।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
