Home / National / वाराणसी बम धमाके में दोषी वलीउल्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

वाराणसी बम धमाके में दोषी वलीउल्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील

प्रयागराज, वाराणसी बम धमाके में फांसी की सजा पाए दोषी आतंकी वलीउल्ला ने इस सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील दाखिल की है। वलीउल्ला को अभी हाल ही में ट्रायल कोर्ट से फांसी की सजा सुनाई गई है।

आतंकी वलीउल्ला ने गाजियाबाद जेल प्रशासन के जरिए हाई कोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दाखिल की है। अपील दाखिल कर अपने को निर्दोष साबित करने की कोशिश की गई है तथा फांसी की सजा को गलत कहा गया है। आतंकी के सजा के खिलाफ इस अपील पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की उम्मीद है।

सजायाफ्ता वलीउल्ला इन दिनों गाजियाबाद की डासना जेल में तनहाई में बंद है। वह मूल रूप से प्रयागराज के फूलपुर इलाके का रहने वाला है। ट्रायल कोर्ट द्वारा फांसी की सजा दिए जाने के बाद वलीउल्ला से मिलने उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा है। यही वजह है कि वलीउल्ला ने गाजियाबाद की जेल प्रशासन के जरिए हाई कोर्ट में फांसी की सजा के खिलाफ आपराधिक अपील दाखिल की है।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी सीरियल ब्लास्ट मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए वलीउल्ला को दोषी करार दिया था। गाजियाबाद की अदालत ने बमकांड के दोषी वलीउल्लह को फांसी की सजा सुनाई। सात मार्च 2006 को वाराणसी में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। कोर्ट ने वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में विस्फोट एवं दशाश्वमेध मार्ग पर बम बरामद होने के मामले में वलीउल्ला को दोषी माना।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …