Home / National / विज्ञान भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन कल, सुनील आम्बेकर ने किया बैठक का शुभारम्भ
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

विज्ञान भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन कल, सुनील आम्बेकर ने किया बैठक का शुभारम्भ

लखनऊ, विज्ञान भारती की 21वीं वार्षिक आम सभा की बैठक शुक्रवार को डा. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित की गयी। बैठक का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बैठक की अध्यक्षता विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.विजय पी. भाटकर ने किया। उन्होंने बैठक में विज्ञान भारती का नया लोगो भी पेश किया। राष्ट्रीय महासचिव डा. सुधीर भदौरिया ने बैठक में संगठन की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
डा. रंजना अग्रवाल ने आजादी के अमृत महोत्सव की चर्चा करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में वैज्ञानिकों की भी अहम भूमिका रही है।
विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञान भारती के अवध प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री श्रेयांश मांडलोई ने बताया कि विज्ञान भारती के पांचवें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारम्भ 25 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विजय पी.भाटकर उपस्थित रहेंगे। विज्ञान भारती का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन डा. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में संपन्न होगा।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …