Home / National / गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को फिर 4 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को फिर 4 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया

नई दिल्ली, दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को फिर 4 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बिश्नोई की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही थी जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिश्नोई को कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने 5 जून को पटियाला हाउस कोर्ट ने बिश्नोई की पुलिस हिरासत आज तक बढ़ाने का आदेश दिया था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के बाद तीन नाम सामने आये हैं। इनमें उत्तराखंड से हथियार लेकर रंजीत, विजय और श्याम सिंह आये थे, इसलिए एक टीम उत्तराखंड गई थी। इसमें विजय हरियाणा का निवासी है, इसलिए दिल्ली पुलिस बिश्नोई को लेकर हरियाणा के पलवल, सोनीपत और बहादुरगढ़ गई थी लेकिन कुछ खास पता नहीं चल पाया था।

गैंगेस्टर बिश्नोई का नाम पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सामने आया है। बिश्नोई ने पंजाब पुलिस से एनकाउंटर की आशंका जताते हुए पटियाला हाउस कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी। इसी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिश्नोई को रिमांड पर लिया था।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …