Home / National / सीमा पार से ड्रोन के साथ आये थे 7 मैग्नेटिक बम और 7 यूबीजीएल हथगोले
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सीमा पार से ड्रोन के साथ आये थे 7 मैग्नेटिक बम और 7 यूबीजीएल हथगोले

जम्मू, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को कठुआ जिले के राजबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते टाली हरिया चक में सीमा पार से आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया है। ड्रोन में एक पेलोड लगा हुआ था, जिसकी जांच बम निरोधक विशेषज्ञों ने की है। ड्रोन के साथ 7 मैग्नेटिक बम और 7 यूबीजीएल हथगोले बांधे गए थे।

पुलिस के अनुसार सीमांत क्षेत्र टाली हरिया चक गांव में रोजाना की तरह ही पुलिस का एक दल दौरा कर रहा था। अचानक टीम ने सीमा पार से आ रहे एक ड्रोन को देखा। पुलिस दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रोन पर गोलियां चलाई और उसे मार गिराया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी कठुआ रमेश कोतवाल ने बताया कि ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने के दौरान मार गिराया गया है। यह क्षेत्र राजबाग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। उन्होंने बताया कि ड्रोन से जुड़े पेलोड से सात यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) और सात स्टिकी (मैग्नेटिक) बम भी बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ हो गया है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे जिसे जम्मू कश्मीर पुलिस ने नाकाम कर दिया। फिलहाल विभिन्न एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …