नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 30 मई-07 जून तक गैबॉन, सेनेगल और कतर का दौरा करेंगे। उनके साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार और तीन संसद सदस्यों सुशील कुमार मोदी (राज्य सभा), विजय पाल सिंह तोमर (राज्य सभा) और पी. रवींद्रनाथ (लोकसभा) सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा।
विदेश मंत्रालय के अनुसार उपराष्ट्रपति के स्तर पर भारत की ओर से तीनों देशों की यह पहली यात्रा होगी। यह भारत की ओर से गैबॉन और सेनेगल की पहली उच्च स्तरीय यात्रा भी होगी। गैबॉन और सेनेगल की यात्राएं अफ्रीका के साथ भारत के जुड़ाव को गति देंगी और अफ्रीकी महाद्वीप के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देंगी। कतर की यात्रा, जैसा कि दोनों पक्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए तैयार हैं, द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाएंगे। तीनों देशों की यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की उम्मीद है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
