Home / National / संदिग्ध आतंकवादी जुनैद मोहम्मद को एटीएस ने किया गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

संदिग्ध आतंकवादी जुनैद मोहम्मद को एटीएस ने किया गिरफ्तार

मुंबई, आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार सुबह पुणे के दापोडी इलाके से संदिग्ध आतंकवादी जुनैद मोहम्मद (28 ) को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस के अधिकारी पिछले आठ दिन से उससे पूछताछ कर रहे थे। आतंकियों से संलिप्तता पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

कश्मीर के गजवते अल हिंद आतंकवादी संगठन से जुनैद मोहम्मद को 10 हजार रुपये दिए जाने के सबूत मिले हैं, लेकिन इसके एवज में उसे कोई काम सौंपा नहीं गया है। जुनैद मूल रूप से आकोला जिले का निवासी है और वह दो वर्ष से पुणे दापोड़ी में रह रहा था। संभावना है कि जुनैद ने पुणे में महत्वपूर्ण ठिकानों की रेकी की है। वह सोशल मीडिया के जरिए इस संगठन के संपर्क में था। वह जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के नेताओं के संपर्क में भी है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …