नई दिल्ली, कांग्रेस ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी नेताओं की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उदयपुर के नव संकल्प शिविर में लिए गए निर्णयों के तहत टास्क फोर्स 2024, राजनीतिक समिति और भारत जोड़ो यात्रा के समन्वय के लिए कांग्रेस नेताओं की जिम्मेदारियां तय की है।
राजनीतिक समिति में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह होंगे।
टास्क फोर्स-2024 में पी चिदंबरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सुनील कानुगोलू को शामिल किया है।
भारत जोड़ो यात्रा के लिए भी 09 सदस्यीय केन्द्रीय योजना समूह बनाया गया है। इस समूह में दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट, शशि थरूर, रवनीत सिंह बिट्टू, केजी जॉर्ज, ज्योति मणि, प्रद्युत बोर्दोलोई, जीतू पटवारी और सलीम अहमद होंगे।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
