नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए सार्वभौमिक मैत्री, करुणा और समानता के सिद्धांतों पर चलने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताएं।
नायडू ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रविवार को जारी शुभकामना संदेश में कहा कि विश्व के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक भगवान बुद्ध ने गहनतम सत्यों का उपदेश दिया। उनकी शिक्षाओं का लक्ष्य हमारे दु:खों के मूल कारण की खोज करना और सचेतन लोगों को दु:खों से मुक्त करना था।
उन्होंने कहा कि नि:संदेह, भगवान बुद्ध और उनका ‘धम्म’ प्रकाश का शाश्वत स्रोत है, जो नैतिकता, संतोष और आनंद के मार्ग पर हमारा मार्गदर्शन करता है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
