नई दिल्ली,श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस बात का खंडन किया है कि उसकी ओर से पड़ोसी देश के नागरिकों को वीजा देना बंद कर दिया गया है। उच्चायोग ने एक वक्तव्य में कहा कि उसकी या भारतीय महावाणिज्य दूतावास या श्रीलंका में भारत के सहायक उच्चायोग ने वीजा जारी करना बंद नहीं किया है। पिछले कुछ दिनों से हमारी वीज़ा विंग के कर्मचारियों के काम नहीं कर पाने के चलते परिचालन संबंधी कठिनाइयां पेश आ रही हैं।
उच्चायोग ने कहा कि यहां अधिकांश कर्मचारी श्रीलंका के नागरिक हैं। वह कार्यालय में उपस्थित रहने में असमर्थ हैं। हम जल्द ही अपने कामकाज को सामान्य स्तर पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। उच्चायोग श्रीलंकावासियों के लिए भारत की यात्रा को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत में श्रीलंकाई नागरिकों का स्वागत है।
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके चलते पड़ोसी देश में राजनीतिक संकट बना हुआ है। जनता सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है। इन आंदोलनों के चलते सामान्य जनजीवन भी प्रभावित है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
