Home / National / लखीमपुर खीरी हिंसा : मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा ने सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

लखीमपुर खीरी हिंसा : मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा ने सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर

लखीमपुर खीरी, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा ने रविवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपित को जेल भेज दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने 18 अप्रैल को लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपित केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर दी थी। कोर्ट ने कहा था की पीड़ित पक्ष की सुनवाई ठीक से नहीं हुई है और जमानत देने में जल्दबाजी की गई है। हाई कोर्ट इस मामले पर फिर से सुनवाई करे। साथ ही न्यायालय ने आशीष मिश्रा को सरेंडर करने को कहा था। आशीष मिश्रा की सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद सरेंडर के लिए एक सप्ताह की मोहलत मिली थी।
आशीष मिश्रा की हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता की ओर से दी गई याचिका में कहा गया कि हाई कोर्ट ने फैसला देते हुए आशीष मिश्रा के खिलाफ सबूतों पर गौर नहीं किया गया। दस फरवरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने आशीष मिश्रा को जमानत दी थी।

साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …