ब्रह्मपुर. गंजाम जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के इंदनपुर में हुए भीषण हादसे में एक नाबालिग बच्चे समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतकों की पहचान जयराम नायक, उनकी दो बेटियों रिंकी नायक और लक्ष्मी पात्र तथा उनके बेटे विश्वजीत पात्र के रूप में हुई है. बताया गया है कि अस्पताल में पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि विश्वजीत ने इलाज के एक घंटे बाद दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार जयराम मोटरसाइकिल से मुनिगड़ी से गंगापुर जा रहे थे. इसी दौरान एक पिकअप वैन ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची गंगापुर पुलिस ने आंदोलन को शांत कराया. मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
