नागपुर, शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप होने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफ़ा देना बड़ी भूल थी लेकिन अब यह गलती नवाब मलिक के बारे में नहीं दोहराएंगे। राऊत ने बताया कि नवाब मलिक किसी भी सूरत में त्यागपत्र नहीं देंगे।
पार्टी विस्तार के लिए विदर्भ के दौरे पर आए संजय राऊत ने मंगलवार को नागपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और आयकर जैसी संस्थाओं का गलत इस्लेमाल कर रही है। यूपीए सरकार के दौरान ईडी ने 110 छापे मारे थे जबकि भाजपा शासन में अब तक ईडी की 2974 छापेमारी हो चुकी हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए सरकार इन संस्थाओं का अनुचित इस्तेमाल कर रही है।
राऊत ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप होने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दबाव में आकर इस्तीफा दे दिया था। देशमुख का इस्तीफ़ा देना गलती थी लेकिन नवाब मलिक के मामले में वही गलती नहीं दोहराई जाएगी राऊत ने कहा कि मलिक का मंत्री पद पर बरकरार रहेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। शिवसेना की मुस्लिम परस्ती पर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को जनाब कह कर संबोधित किया था। इस पर पलटवार करते हुए राऊत ने भाजपा पर निशाना साधा।
भाजपा को कड़ी टक्कर देंगे
राऊत ने कहा कि सभी को अपनी पार्टी को मजबूत बनाने और विस्तार करने का अधिकार है। इसलिए शिवसेना भी अपनी पार्टी को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। राऊत ने कहा कि शिवसेना निकट भविष्य में विदर्भ और मराठवाड़ा में भाजपा के कब्जे वाली सीटों का शिवसेना का विस्तार करने का प्रयास करेगी।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
