Home / National / केंद्रीय मंत्री नारायण राणे से पुलिस की पूछताछ
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे से पुलिस की पूछताछ

मुंबई, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे तथा उनके बेटे नीतेश राणे से मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में दिशा सालियन की मां की शिकायत के आधार पर पूछताछ की जा रही है। नारायण राणे के साथ वकील सतीश मानशिंदे भी पुलिस स्टेशन में उपस्थित हैं। इस मामले में पुलिस नारायण राणे व नीतेश राणे को गिरफ्तार नहीं करेगी।

जानकारी के अनुसार नारायण राणे व नीतेश राणे ने दिशा सालियन की मां की शिकायत के बाद मालवणी पुलिस स्टेशन से जारी नोटिस के बाद दिंडोशी सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसलिए दिंडोशी सेशन कोर्ट ने नारायण राणे व नीतेश राणे को 10 मार्च तक गिरफ्तार न करने का आदेश मालवणी पुलिस स्टेशन को दिया था। इसी वजह से शनिवार को नारायण राणे तथा नीतेश राणे मालवणी पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं और इन दोनों से पूछताछ कर पुलिस दोनों का बयान भी दर्ज कर रही है।
उल्लेखनीय है कि नारायण राणे व नीतेश राणे ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर 8 जून, 2020 को हुई दिशा सालियन की मौत पर सवाल खड़ा किया था। इन दोनों ने कहा था कि दिशा सालियन के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की भी 14 जून, 2020 को उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी।

नारायण राणे व नीतेश राणे के इस वक्तव्य के बाद दिशा सालियन की मां ने राज्य महिला आयोग के समक्ष उनकी बेटी की मौत के बाद भी बदनाम करने का आरोप लगाया था। आयोग के निर्देश के बाद मालवणी पुलिस स्टेशन में नारायण राणे व नीतेश राणे के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …